Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

खुखरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

खुखरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

खुखरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : खुखरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक काले रंग की चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि खुखरा थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित छापामारी टीम का गठन कर जमुआटांड़ क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी दौरान टाटा नेक्सॉन कार (निबंधन संख्या JH-01-FL-6135) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर हनुमान मंदिर, ग्राम जुमुआटांड़ के पास वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से तीन कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में 26 वर्षीय तेजलाल साव, 23 वर्षीय प्रदीप साव और प्रेमचंद साव शामिल हैं, जो गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की बोतलें शामिल हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 29,600 रुपये बताया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।
इस छापामारी दल का नेतृत्व खुखरा थाना प्रभारी ने किया, जिसमें रिजर्व गार्ड के जवान भी शामिल थे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button