Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डिजिटल पंचायत परियोजना, राज्य सरकार के तहत पंचायत भवन में कार्यरत सी.एस.सी. संचालकों को कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया।

पंचायत प्रोजेक्ट योजना के तहत पंचायत भवन में कार्यरत सभी सी. एस. सी. संचालक को एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यू टाउनहॉल डाल्टनगंज , पलामू में आयोजित किया गया ।

डिजिटल पंचायत परियोजना, राज्य सरकार के तहत पंचायत भवन में कार्यरत सी.एस.सी. संचालकों को कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया।

डिजिटल : पंचायत प्रोजेक्ट योजना के तहत पंचायत भवन में कार्यरत सभी सी. एस. सी. संचालक को एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यू टाउनहॉल डाल्टनगंज , पलामू में आयोजित किया गया । इस परियोजना पंचायती राज्य विभाग झारखंड सरकार के द्वारा सभी पंचायत भवन में कार्य करने वाले हैं सीएससी संचालकों को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करने एवं सरकार की महत्पूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं को पंचायत भवन से ग्रामीणों को उपलब्ध कराने संबंधित विस्तृत में प्रशिक्षण दिया गया।

राज्य से डिजिटल पंचायत प्रोजेक्ट का मॉनिटर कर रहे अनुपम उपाध्याय , डिजिटल पंचायत प्रोजेक्ट के स्टेट हेड अविनाश कुमार एवं कॉर्डिनेट कर रहे सुमित कुमार ने वर्तमान में चल रहे कईं परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी एवं डिजिटल सेवाओं को प्रदान करने से संबंधित विस्तृत से प्रशिक्षण दिया गया । इस परियोजना के तहत पंचायती राज के कई थीम और गुड गवर्नेंस की भी विस्तृत से जानकारी दी गई।

साथ ही यूआईडी टीम रांची से आए हुए दिलीप शाह के द्वारा पंचायत भवन में आधार की सर्विस को उपलब्ध कराने से संबंधित इकरारनामा और समझौते प्रक्रियाधीन हैं । सरकार के आदेशानुसार आधार सेवा को सभी पंचायत भवन में आच्छादित किया जाएगा ।

राज्य बैंकिंग टीम उपेंद्र कुमार के द्वारा बैंक की सुविधा सभी पंचायत भवन में उपलब्ध कराने से संबंधित एवं बैंक से हुए इकरारनामा के बारे में विस्तृत से जानकारी दिया गया । बताया गया कि सभी पंचायत भवनों को बैंक कि सुविधा से आच्छादित किया जाएगा। राज्य से चंचला सिंह के द्वारा सीएससी के सर्विसेज के बारे में बताया गया।

राज्य से एचडीएफसी के दीपशिखा कुमारी के द्वारा एचडीएफसी बैंकिंग सेवाओं एवं लोन संबंधित जानकारी दिया गया। राज्य से डिजी पे सर्विस से सोने लाल साह के द्वारा AEPS के माध्यम से कार्य कर ज्यादा से ज्यादा इनकम करने के लिए जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अरविंद कुमार, अमित कुमार एवं डिजिटल पंचायत प्रोजेक्ट के डीपीएम सौरभ कुमार दुबे एवं प्रखंड स्तर के ब्लॉक मैनेजर भी प्रशिक्षण में शामिल हुए। उक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण में 3 जिला पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के पंचायत भवन में कार्यरत सी. एस .सी. संचालक उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button