कृषि पशुपालन एवम सहकारिता विभाग की ओर से झंडा मैदान में जिला स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: कृषि पशुपालन एवम सहकारिता विभाग की ओर से शुक्रवार को झंडा मैदान में जिला स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह डीडीसी दीपक कुमार दुबे कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, विश्व सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, डीपीआरओ रश्मि कुमारी मुख्य रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत बुके और शॉल ओढ़ाकर किया गया। जिसके बाद फीता काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग अलग प्रखंडों से आए किसानों द्वारा खेती से संबंधित प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसका औचक निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया गया। इस बाबत डीडीसी दीपक कुमार दुबे ने बताया की टेकनोलाजी डेमोक्रेसी और सरकारी स्कीम की जानकारी पंपलेट के माध्यम से किसान मित्रों को दी गई। साथ ही कई तरह के उपक्रम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

कहा की नई तकनीकी से फसल किसान लगा पाए इसकी जानकारी दी गई। DAO सुरेंद्र सिंह ने कहा की सरकार की योजनाओं की जानकारी किसान भाइयों को दी गई। साथ ही उसका लाभ और उन्नत खेती के लिए जानकारी दी गई। किसान भाईयों को यह भी बताया गया की कैसे अधिक से अधिक पैदावार किस्म के फसल उपजाया जाए।

मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार वर्मा, अंजना कुमारी, रमेश कुमार, अंकित कुमार, सभी प्रखंड के बीटीएम, एटीएम सहित किसान लोग मौजूद थे।