Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सतीश केडिया, मिठाई खिलाने उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, सतीश केडिया नें कहा गिरिडीह जिले में कांग्रेस पार्टी के पुरानी पहचान दिलानें का करूंगा काम

गिरिडीह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केसी वेनूगोपाल नें आज झारखण्ड राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्षो के नाम की घोषणा कर दी है.

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सतीश केडिया, मिठाई खिलाने उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, सतीश केडिया नें कहा गिरिडीह जिले में कांग्रेस पार्टी के पुरानी पहचान दिलानें का करूंगा काम

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केसी वेनूगोपाल नें आज झारखण्ड राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्षो के नाम की घोषणा कर दी है. गिरिडीह जिले के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता व पार्टी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को गिरिडीह जिले का अध्यक्ष बनाया गया है.

सतीश केडिया को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद कार्यकर्त्ताओं में ख़ुशी का माहौल है. काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता सतीश केडिया के आवास पहुंचे ओर उन्हें मिठाई खिला कर बधाई दी. इधर सतीश केडिया नें जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद केंद्रीय नेतृत्व का सुक्रिया अदा करते हुए

उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा की गिरिडीह जिले में कांग्रेस पार्टी की जो पुरानी पहचान थी वह पहचान फिर से दिलाने का प्रयास करेंगें. साथ ही उन्होंने कहा की पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे.

Related Articles

Back to top button