पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
पलामू जिले में पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते वर्ष जिन स्थलों पर अफीम की खेती की गई थी और जिन्हें विनष्ट कर प्राथमिकी दर्ज की गई थी,

पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
पलामू : जिले में पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते वर्ष जिन स्थलों पर अफीम की खेती की गई थी और जिन्हें विनष्ट कर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

दिनांक 10/11/2025 को मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत खारिकदाग स्थित इटवाही जंगल एवं पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत अंतर्गत बगडेगवा, राणादह, फ़ुचेरी एवं जसपुर में सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उक्त स्थलों पर इस वर्ष कोई जोत-कोड़ या अफीम की नई खेती नहीं की गई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से अन्य संभावित नए स्थलों की पहचान के लिए लगातार प्रयासरत है।
वहीं दिनांक 11/11/2025 को मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम उरूर के जंगल एवं पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाही के जंगली क्षेत्र में भी पिछले वर्ष लगे अफीम की खेती के स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन स्थलों पर कोई नई जोत-कोड़ नहीं की गई है, न ही अफीम लगाने की कोई सूचना प्राप्त हुई है।
पांडू क्षेत्र के ग्राम बारहही के जंगली क्षेत्र में सत्यापित खेतों में कहीं-कहीं आलू एवं अरहर की फसल देखी गई, जबकि शेष भूमि खाली पाई गई।
पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले के किसी भी हिस्से में अवैध अफीम की खेती न हो सके, इसके लिए लगातार जमीनी निगरानी एवं सत्यापन कार्य जारी है।




