Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एसआईआर की त्रुटियों से ग्रामीण परेशान, चंद्रावती ने जतायी चिंता

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम, पता और उम्र समेत अन्य छोटी-छोटी त्रुटियों को लेकर जारी नोटिस ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

एसआईआर की त्रुटियों से ग्रामीण परेशान, चंद्रावती ने जतायी चिंता
सुधार के लिए दस्तावेज जुटाने में हो रही परेशानी, प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम, पता और उम्र समेत अन्य छोटी-छोटी त्रुटियों को लेकर जारी नोटिस ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। नोटिस के बाद मांगे जा रहे दस्तावेज जुटाने में विशेषकर गरीब, आदिवासी और मूलवासी परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कागजात के लिए ग्रामीणों को पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
पोटका की पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग से सुधार की प्रक्रिया को सरल और व्यवहारिक बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कई ग्रामीणों के पास पुराने दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में नोटिस मिलने के बाद आवश्यक कागजात जुटाना उनके लिए चुनौती बन गया है। कई लोग मुखिया, पंचायत कार्यालय और प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद अपनी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं।चंद्रावती महतो ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को दुरुस्त करना है, लेकिन प्रक्रिया इतनी कठिन नहीं होनी चाहिए कि वास्तविक मतदाता ही परेशान हो जाएं।

दस्तावेजों के अभाव में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूटने की आशंका को देखते हुए उन्होंने सुधार प्रक्रिया को ग्रामीणों की सुविधा के अनुरूप बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पंचायत स्तर पर उठाया जायेगा। पंचायत-पंचायत में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली जायेगी। इसके बाद विधायक संजीव सरदार और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए एसआईआर से जुड़ी परेशानियों के समाधान और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की जायेगी।

Related Articles

Back to top button