एक विधवा से मिले पी एल वी उसके नाम से तीन योजनाओं के आवेदन फॉर्म भरे।
एक विधवा से मिले पी एल वी उसके नाम से तीन योजनाओं के आवेदन फॉर्म भरे।

एक विधवा से मिले पी एल वी उसके नाम से तीन योजनाओं के आवेदन फॉर्म भरे।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चांदपुर पंचायत अंतर्गत पोड़ाभूमरी गांव की एक विधवा सुकुरमनी सरदार पति स्व लक्ष्मण सरदार से मिले डालसा के पी एल वी उनके नाम से सरकार की ओर से दी जानेवाली तीन जन कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फॉर्म उसके घर चल कर भरा गया कुछ दिन पूर्व विधवा के द्वारा पी एल वी चयन कुमार मंडल से संपर्क कर सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से जोड़ने के लिए अनुरोध किया गया था

जिसके तहत डालसा के पी एल वी गण उनके घर चल कर जरूरत के सारे दस्तावेज प्राप्त कर विधवा पेंशन,राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना,उसके बच्चे के नाम से अस्पॉनशरशिप्स योजना,एक बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र एवं उसके पति के साथ संयुक्त खाता को एकल करवाने हेतु आवेदन फॉर्म भरने का काम किया गया।मौके पर विधवा के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,कुरुमीता मुर्मू,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप आदि उपस्थित थे।




