संयुक्ता न्यूज डेस्क
मुंबई -वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान सभी के लिए मसीहा बन चुके सोनू सूद एक बार फिर रुस और यूक्रेन के जंग से अपने लोगों को बचाने के लिए आगे आ गए हैं. दरअसल हर्षा नाम की छात्रा ने बताया कि हम कीव में फंसे हुए हैं. सोनू सूद ने खुद अपनी टीम भेजकर हमें यहां से निकलवाने का काम में मदद की है और हमें सुरक्षित घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं. जिन्हें हम तहे दिल से शुक्रिया देते हैं कि उन्होंने हमारे और हमारे परिवारवालों का दुख-दर्द को समझा और हमें बचाने के लिए आगे कदम बढ़ाया.

वहीं सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ‘यूक्रेन में हमारे स्टूडेंट्स के लिए काफी मुश्किल समय और शायद अब तक का मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट. सौभाग्य से हम कई स्टूडेंट्स को बॉर्डर पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे. आइए कोशिश करते रहें, उन्हें हमारी जरूरत है’. बता दें कि सोनू सूद ने इसमें भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को धन्यवाद भी किया है.




