Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

इंडिया एलाइंस ने दिया एक दिवसीय धरना, राज्यपाल ने नाम सौपा ज्ञापन 

इंडिया एलाइंस ने दिया एक दिवसीय धरना, राज्यपाल ने नाम सौपा ज्ञापन 

इंडिया एलाइंस ने दिया एक दिवसीय धरना, राज्यपाल ने नाम सौपा ज्ञापन 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  पापरवाटांड मे स्थित नया समाहरणालय गैट के पास इंडिया एलाइंस के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस, जेएमएम सीपीआईएम आरजेडी माले इत्यादि पार्टियों ने इंडिया alliance के नेतृत्व में मणिपुर मे हिंसा के आक्रोश मे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया तथा मणिपुर की घटना का विरोध एवं मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करने के संबंध में किया गया मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से 3 माह से लगातार मणिपुर में दो समुदायों के बीच झड़प खून खराब आगजनी और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और वहां की डबल इंजन सरकार भाजपा एवं मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के द्वारा कोई पहल नजर नहीं आ रही है।

घटना को जस के तस होने दिया जा रहा है यह काफी चिंता का विषय है वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर देश का हिस्सा है और यहां हो रहे नरसंहार जैसी स्थिति का जल्द से जल्द हल निकालना जरूरी है।पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक भी शब्द नहीं कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर शांति बहाल करने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button