उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में मनाया गया ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में गुरुवार को ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ धूमधाम एवं जागरूकता के साथ मनाया गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में मनाया गया ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में गुरुवार को ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ धूमधाम एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा कि बच्चों में स्वच्छता की आदत डालना और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता और हाथ धोने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ओर उन्होंने कहा, कि”स्वच्छ हाथ ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी हैं। भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की छोटी-सी आदत बच्चों को डायरिया, पेट के कीड़े और त्वचा संबंधी कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। स्वस्थ रहकर ही बच्चे अपनी पढ़ाई और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों के समक्ष हाथ धुलाई के सही चरणों (जैसे हथेलियों को रगड़ना, उंगलियों के बीच, नाखूनों की सफाई और कलाई तक धोना) का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) किया गया। इसके उपरांत सभी छात्र-छात्राओं ने स्वयं साबुन और पानी से सही विधि अपनाते हुए हाथ धोए।
समारोह के अंत में विद्यार्थियों और उपस्थित शिक्षकों ने दैनिक जीवन में नियमित हाथ धोने के नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व गांव के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।




