चलकुशा मे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 1377 आवेदन मे से 950 का किया गया निष्पादन।
चलकुशा मे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 1377 आवेदन मे से 950 का किया गया निष्पादन।

चलकुशा मे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 1377 आवेदन मे से 950 का किया गया निष्पादन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के चलकुशा पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह व संचालन प्रमोद पांडेय ने किया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जानकी यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव,जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, प्रमुख नीतू कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार, अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर,बीससूत्री उपाध्यक्ष मोईन अंसारी उप प्रमुख शमशेर आलम शामिल होकर संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। जिसमें मुख्यमंत्री पशुधन योजना, राजस्व, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, बिजली, शिक्षा, कृषि, खाद आपूर्ति, कल्याण विभाग, सर्वजन पेंशन, अबूआ आवास का स्टॉल लगाया गया। विभिन्न विभागों से कुल 1377 आवेदन आया जिसमे 950 आवेदन का तुरंत निष्पादन किया गया।वहीं जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं धोती साड़ी भी वितरण किया गया। और स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए 4500 रुपया करके चेक वितरण किया गया। अंचल अधिकारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के खाते में पैसा चला गया है।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी,
मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव वासुदेव यादव, रामजीत रजक विक्रमादित्य सिंह,बीओ किशोर कुमार,बीपीओ राजेश कुमार, डॉक्टर फिदाउल्लाह,बीस सुत्री सदस्य संतोष भुईयां, मुकेश कुमार, योगेंद्र सिंह, पुराण राम, जुगू महतो, बाल गोविंद गिरी, गणेश प्रजापति, केदार प्रजापति, गुलजार आलम, अनुश्री, शमशाद अंसारी, कालेश्वर यादव, रुपेश यादव, अंशु कुमार, महेश कुमार, बहादुर पांडेय, नईम अंसारी एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




