मेवात के जिहादियों पर हो कठोर कार्रवाई:कुनाल सिंह
भाजपा युवा नेता कुणाल सरकार के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मेवात के जिहादियों पर हो कठोर कार्रवाई:कुनाल सिंह
भाजपा युवा नेता कुणाल सरकार के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
चित्रकूट: हरियाणा के मेवात में गत दिवस जो भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी कुणाल प्रताप सिंह सरकार ने कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। गत दिनों
लगभग 20- 25 हजार लोग पहुंचे हुए थे। उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने तथा आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने जब देखा कि परिस्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो पीछे हटने का प्रयास किया, तो देखा पीछे से भी पत्थर बरस रहे हैं। उन पर पेट्रोल बम फेंके गए, बहुत मुश्किल से कुछ लोगों को बचाकर हम नलहड़ महादेव के मंदिर में वापिस लेकर आ सके। कुछ ही देर हुई थी वहां गए हुए कि उस मंदिर के सामने से भी दंगाई आ गये। कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगानी और जो सामने दिखा उन पर गोलियां बरसनी शुरू हो गई। दो लोगों को गोलियां लगीं। लगभग सारे वाहन जला दिए या तोड़ दिए गए।
कुनाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन मोलवियों से भी कहना चाहूंगा जो किसी भी बहाने से दंगा भड़काने की कोशिश करते हैं, उसका ही यह दुष्परिणाम दिखाई दिया है। यह उचित नहीं है। यह आत्मघाती प्रवृत्ति है। उन्होंने पूछा कि छोटे छोटे बच्चों को आगे लाकर तुम आगजनी करवा कर, उनका कैसा भविष्य निर्माण कर रहे हो? वहां आप भले ही मेजोरिटी में होंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उसको हिंदुओं का कब्रिस्तान बना दोगे? यह दुष्कृत्य किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भाजपा युवा नेता कुणाल सरकार ने कहा कि हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए इस क्रूर हमले के विरोध में कल दो अगस्त को सम्पूर्ण देश में, समस्त जिला स्थानों पर इस जिहादी क्रूरता के विरोध में धरने प्रदर्शन किए गए और जिहाद का पुतला जलाया गया। इस आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं, विश्व हिंदू परिषद की मांग है उन सबके परिवारों को एक एक करोड़ रुपया दिया जाए। जो घायल हुए हैं उनको 20 लाख रुपया तथा जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं उनको पूरी तरह क्षतिपूर्ति की जाए, जिसकी जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिए। पूरे मेवात क्षेत्र को सील करके कांबिंग कराई जाए और एक एक जिहादी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए, तो ही मेवात में चल रहे इस हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जा सकता है। इस प्रदर्शन में
जिला संगठन- मंत्री ऋषभ
जिला अध्यक्ष- राजेन्द्र त्रिवेदी
जिला सहमंत्री -अर्चन
जिला संयोजक -अंकित प्रताप सिंह
जिला कोषाध्यक्ष -जमुना अग्रवाल
सत्संग प्रमुख -आचार्य गणेश
माथमंडिर प्रमुख- अजय मिश्र
जिला उपाध्यक्ष -आ.र.के भाई
जिला उपाध्यक्ष -ओमप्रकाश
कुनाल प्रताप सिंह (सरकार) नीरज केशरवानी
बीरेंद्र सिंह,बैजू सिंह,मज्जू ठाकुर
प्रियम अंकित पटेल ,पवन यादव,प्रदुम पटेल,अंकित यादव, अभिषेक दिवेदी,अभिलाष यादव,संदीप पटेल,आशीष पटेल,पवित्र सिंह,धर्मेंद्र पटेल,शिवांक करवरिया,शिवम दुबे,आशुतोष पटेल,विश्वबंधु,हिमांशू,शुभम्, राकेश यादव, मोहित आदि सैकड़ों युवा शामिल रहे।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट




