Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के तत्वाधान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

कोवाली थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के तत्वाधान में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के तत्वाधान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

कोवाली थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के तत्वाधान में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान अध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के उपस्थिति में, विद्यालय के विद्यार्थियों के समक्ष नशा मुक्ति, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, करियर, बिल्डिंग को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा अपना विचार साझा करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव, सड़क में यातायत नियमों का पालन करना, बाल विवाह के दुष्परिणाम, तथा नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। जिसके साथ-साथ विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आगे बढ़कर अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधान अध्यापिका जोबा सोरेन, शिक्षक अंचल पोद्दार, टिमरल मेनन टीग्गा, गौतम दे, कृष्ण सिंह, सुब्रत भद्रा, त्रिलोकी कुमार, किरण कुमारी, मिथुन कुमार गुप्ता, बिट्टू सोनकर, सुबिला सरदार, अनुश्री दास, काशीनाथ पात्र, बादल सिंह भूमिज, अतुल महतो आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button