झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का गर्मजोशी से किया स्वागत
25 वर्षों तक राज्य में रहेगी झामुमो गठबंधन की सरकार --- मंत्री हफीजुल हसन अंसारी

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का गर्मजोशी से किया स्वागत —-
- 25 वर्षों तक राज्य में रहेगी झामुमो गठबंधन की सरकार — मंत्री हफीजुल हसन अंसारी
संवाददाता : ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा : झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासिन खान के आवासीय कार्यालय में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन, पर्यटन,कला संस्कृति खेलकूद एवं कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का गर्मजोशी स्वागत किया गया। स्वागत समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव व संचालन जिला कोषाध्यक्ष नईम राही ने किया। मौके पर मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष सरकार को बदनाम करने में लगी हुई है। लेकिन झारखंड में झामुमो गठबंधन की 25 वर्षों तक सरकार रहेगी। उन्होंने विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि बाबूलाल मुसलमानों को ठगने का काम किया है। मुस्लिम समाज के वोट लेकर भाजपा के लिए काम करने लगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बरकट्ठा क्षेत्र की चौहमुखी विकास के लिए झामुमो जिताएं। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां झारखंड के हज यात्रियों को रांची से रवाना किया जाता था। वहीं केंद्र सरकार की दोहरी नीति के कारण कलकत्ता से हवाई यात्रा करना पड रहा है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष यासिन खान, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष कुदूश अंसारी,गिरजा साव, बासुदेव महतो, इम्तियाज भारती, संजय साव, श्याम देव यादव,धीरेन्द्र पाण्डेय,चन्द्रदेव पाण्डेय, झामुमो जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता,निजाम अंसारी,रहमत अंसारी, युसुफ अंसारी,मुमताज अंसारी,बरकत अली,अनवर अंसारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



