167 करोड़ में बिकी India की सबसे महंगी पेंटिंग, टूटा हर रिकॉर्ड…
India के महान चित्रकार Raja Ravi Varma की कालजयी कृति ‘यशोदा-कृष्ण’ 167.20 करोड़ रुपये में बिकी।

167 करोड़ में बिकी India की सबसे महंगी पेंटिंग, टूटा हर रिकॉर्ड…
India के महान चित्रकार Raja Ravi Varma की कालजयी कृति ‘यशोदा-कृष्ण’ 167.20 करोड़ रुपये में बिकी। यह अब तक किसी भी भारतीय पेंटिंग की सबसे बड़ी कीमत है।इस पेटिंग के खरीदार भारत के ही उद्योगपति Cyrus Poonawalla रहे।

मुंबई के Saffronart की स्प्रिंग लाइव नीलामी महज 7 मिनट तक चली। अरबपतियों की इस जंग में हर सेकंड कीमत बढ़ती रही और अंत में सबसे बड़ी बोली लगी 167 करोड़ पर।
India के रवि वर्मा ने फिर रचा इतिहास यह पेंटिंग 1890 के दशक की है, जब राजा रवि वर्मा अपनी कला के स्वर्णिम दौर में थे। मां यशोदा की ममता बाल कृष्ण की चंचलता, हर रंग में भारतीय संस्कृति की आत्मा बसती है, जैसे कैनवास पर एक पूरा युग सांस ले रहा हो।
इससे पहले सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग का रिकॉर्ड M. F. Husain की Untitled (Gram Yatra) था। यह पेटिंग साल 2025 में 118 करोड़ में बिकी थी। अब यह रिकॉर्ड भी पीछे छूट गया और रवि वर्मा ने फिर इतिहास रच दिया।




