Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आस्था का उमड़ा सैलाब! सिहोडीह आदर्श नगर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, भव्य सजावट ने मोहा सबका मन

लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया।

आस्था का उमड़ा सैलाब! सिहोडीह आदर्श नगर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, भव्य सजावट ने मोहा सबका मन

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सिहोडीह आदर्श नगर छठ घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

वहीं, सिहोडीह आदर्श नगर छठ घाट पर पूजा कमेटी की ओर से की गई आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे घाट परिसर को आकर्षक रोशनी और भव्य पंडालों से सजाया गया था। नदी घाट की सुंदर सजावट और भव्य पंडालों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शाम होते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से पूरा वातावरण छठमय हो गया। आस्था, विश्वास और लोक संस्कृति का यह अद्भुत संगम लोगों के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Back to top button