Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम,उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना 

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम,उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना 

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना 

 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम,उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

गिरिडीह: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’का शुभारंभ आगामी 12 अक्टूबर को श्री हेमंत सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री झारखंड के द्वारा गिरिडीह के झंडा मैदान से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण 01 से 14 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जायेगा। इसी के निमित्त जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के साथ-साथ अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, आईएएस प्रशिक्षु, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आदि उपस्थित थे।

वही उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित कर आमजनों के शिकायतों एवं समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button