आन्ध्र प्रदेश से आएं छह प्रशिक्षणार्थियों का सेफ्टी फास्ट एड सत्र समाप्ति पर धातकीडीह एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हुआ भव्य विदाई।
एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट धातकीडीह के द्वारा सेफ्टी फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेरेडनेस ट्रेनिंग सत्र का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।

आन्ध्र प्रदेश से आएं छह प्रशिक्षणार्थियों का सेफ्टी फास्ट एड सत्र समाप्ति पर धातकीडीह एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हुआ भव्य विदाई।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—-
एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट धातकीडीह के द्वारा सेफ्टी फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेरेडनेस ट्रेनिंग सत्र का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।जिसमें भारत सरकार के अधिन नेशनल कैपिटल रीजन ( एन सी आर ) के तहत आन्ध्र प्रदेश से आएं छह प्रशिक्षणार्थि जिसमें जनपति सिंधु, अनुमुला सुधाकर, वी चेंचा राव, बोनिगेला गणेश, ओबुला संदीप रेड्डी, यशेष देवांगन सामिल थे।

जिन्हें झारखंड फारेस्ट में झारखंड के नामकुम में फिलहाल एक वर्ष के लिए ट्रेनिंग के जरिए आगे का सत्र को कर रहे पुरा। ट्रेनिंग के पश्चात भारतवर्ष के विभिन्न जगहों में अपनी सेवाएं देंगे।. उन सभी को सेफ्टी फास्ट एड सत्र की समाप्ति पर भव्य विदाई दिया गया। पहले तो प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर केक कटिंग किया, जीसके पश्चात बारी बारी से सभी प्रशिक्षण प्रदान करने वाले शिक्षकों, जिसमें निदेशक मोहम्मद राशिद आलम, अरिजीत सरकार, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद शाहब, माधव सुकोई, दीलीप शुक्ला, दुर्जय लाल सामिल. सभी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात सभी ने कहा कि हम जब आएं थे सिर्फ अंग्रेजी एवं मातृभाषा तेलुगू छोड़ बाकी से अनजान थे। पर जब एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट धातकीडीह में आएं, शहर के साथ साथ, इंस्टीट्यूट के मोहम्मद राशिद आलम, मोहम्मद शब्बीर, अरिजीत सरकार एवं सभी प्रशिक्षण प्रदान करने वाले व्यक्तित्व की पढ़ाने की शैली ओर उनके आत्मीयता, शहर के संस्कृति के हम सभी कायल हो गए।
यहां आकर पता ही नहीं चला कि हिन्दी ना बोल पाने के बाबजूद, सभी प्रशिक्षण प्रदान करने वाले शिक्षकों ने, अंग्रेजी के साथ साथ, प्रेक्टिकल प्रेजेंटेशन के जरिए, सत्र को सहज सरल बना दिया और अपने पुरे कौशलता के साथ हिन्दी का भी ज्ञान को अन्दर भरते चले गए। इसी लिए हम सभी ने अपने अपने प्रयास से अपना अभिभाषण को हिन्दी में भी व्यक्त करने का कौशिश किया। ईस मोके पर इंस्टीट्यूट के पदाधिकारी के रूप में रश्मि, काजल, हीना, सपना, एवं ब्यूटी. उपस्थित रहे।




