Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी के द्वारा हाता बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी के द्वारा रविवार को हाता बिरसा चौक में वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा जी की 151 वीं जयंती और 26 वां झारखंड स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया ।

आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी के द्वारा हाता बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

अभिजीत सेन ।

जामसेदपुर /पोटका

आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी के द्वारा रविवार को हाता बिरसा चौक में वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा जी की 151 वीं जयंती और 26 वां झारखंड स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया ।इस अवसर पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे।

अंग्रेजी हुकूमत के शोषण के विरोध में युवा अवस्था में ही उलगुलान शुरू किया। बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन बचाने के हिमायती थे। उनके बताए मार्ग पर चल कर उनके सपनों का समाज बनाना है,तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बिरसा मुंडा अमर रहे,उलगुलान जिंदाबाद,आदिवासी एकता जिंदाबाद,

आदिवासी भूमिज समाज जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर नंदलाल भूमिज , सुभाष चंद्र सरदार ,श्रीकांत सरदार,बृहस्पति सरदार,मंगल सरदार, सुदर्शन सरदार,महीन सरदार,जयहरी सिंह मुंडा, तारापदो सिंह,कांतो राणा,मोती सरदार,वरुण सरदार, तपन सरदार, राजू गोप सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button