Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजन

आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ,जाने इस नवरात्र में क्या है शुभ, विशेष पस्तुती।

आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ,जाने इस नवरात्र में क्या है शुभ, विशेष पस्तुती।

आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ,जाने इस नवरात्र में क्या है शुभ, विशेष पस्तुती।

मलय गोप निरसा 

धनबाद/ निरसा: आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ. इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होगी. मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में हमारे खास रिपोर्ट में जानें मां की वाहन की खासियत क्या है, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की तिथि क्या होगी, शुभ मुहूर्त क्या होंगे और देखें नवरात्रि 2022 को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।

शारदीय नवरात्रि को लेकर उत्साह चरम पर है,26 सितंबर आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है,कहा जा रहा है की इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर सवार होकर होगा जिसे ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है,नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा के बाद 5 अक्टूबर(बुधवार) को विजयादशमी होगा।

 

नवरात्रि 2022 कियूं है बेहद खास:

 

आज 26 सितंबर को मां के शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन मां के सिद्धिदात्री रूप की पूजा होती है. पंडित अमरनाथ झा के अनुसार वैसे तो शारदीय नवरात्रि हर बार खास होता है लेकिन, आध्यात्मिक दृष्टि से इस बार का नवरात्रि बेहद खास है. नवरात्रि 2022 में कलश स्थापना 26 सितंबर को, 4 अक्टूबर को नवमी एवं 5 अक्टूबर को विजयादशमी होगी ।

 

हाथी का वाहन समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक: पंडित अमरनाथ झा के अनुसार इस बार की नवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. मां दुर्गा को बेहद ही शुभ माना जाता है. मां का वाहन हाथी ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है. इससे देश में आर्थिक समृद्धि आयेगी और ज्ञान की वृद्धि होगी. देवी पुराण के अनुसार नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन से मां के आगमन और प्रस्थान वाहन का पता चलता है. अगर मां का आगमन रविवार या सोमवार को हो रहा है तो यह हाथी पर होता है. मंगलवार या शनिवार को घोड़े पर. गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि की शुरूआत हो तो मां का आगमन पालकी पर होता है. बुधवार को मां का आगमन नौका पर होता है।

 

लोगों में उत्साह: नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. बाजारों में पूजा सामग्री की मांगें बढ़ गई है. लोग कलश स्थापन सामग्री की खरीददारी में जुटे हुए हैं. श्रद्धालु मंदिर से लेकर घरों तक में पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं. श्रद्धालु किरण मानती हैं कि यह ऐसा पर्व है जिसकी तैयारी कई महीने पहले से होती है. कोरोना के कारण दो सालों से लोग इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ नहीं मना पा रहे थे. इस बार तो स्वभाविक रूप से दोगुने उत्साह से दुर्गा पूजा मनेगा. माता रानी सबकी मुराद पुरी करनेवाली है।

Related Articles

Back to top button