अब एक ही छत के नीचे मिल सकेगा सभी प्रकार के बीमा का लाभ : अरुण
गिरिडीह, जिला के लोगों को अब अलग अलग पॉलिसी के सम्बंध में जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा । इंश्योरेंस संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी लोग रक्षा इंश्योरेंस केंद्र से हासिल कर सकते हैं।

अब एक ही छत के नीचे मिल सकेगा सभी प्रकार के बीमा का लाभ : अरुण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, जिला के लोगों को अब अलग अलग पॉलिसी के सम्बंध में जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा । इंश्योरेंस संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी लोग रक्षा इंश्योरेंस केंद्र से हासिल कर सकते हैं। उक्त बातें उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गिरिडीह लाइफ इंश्योरेंस केंद्र के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने कही ।

वे शनिवार को न्यू बरगंडा स्थित रक्षा इंश्योरेंस केंद्र के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे। केंद्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से एलआईसी के मुख्य शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, एलआईसी के सीडब्लूए अध्यक्ष जगदीश झावर, उप शाखा प्रबंधक विकास पांडेय ने संयुक्त रूप से किया ।

मौके पर एलआईसी के सीडब्लूए ने कहा कि इंश्योरेंस के क्षेत्र में रक्षा इंश्योरेंस एक नई पहल है। इससे यहां के लोगों को इंश्योरेंस संबंधी जानकारी हासिल करने में काफी सहूलियत होगी l मौके पर कृष्ण मुरारी सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, नागेश्वर राय, दारा हाजरा, मनोहर राम, सौरभ कुमार, इंश्योरेंस केंद्र के संचालक संतोष कुमार और संदीप कुमार गुप्ता मौजूद थे ।




