Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

आकांक्षा हाट कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित 29.जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा यह कार्यक्रम उपायुक्त ने किया दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन

गिरिडीह, नगर भवन में नीति आयोग के तहत Vocal For Local Initiative के तहत local Product को चिन्हित कर उनकी ब्रांडिंग करने हेतु साप्ताहिक आकांक्षा हाट कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

आकांक्षा हाट कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित 29.जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा यह कार्यक्रम उपायुक्त ने किया दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर भवन में नीति आयोग के तहत Vocal For Local Initiative के तहत local Product को चिन्हित कर उनकी ब्रांडिंग करने हेतु साप्ताहिक आकांक्षा हाट कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, के जनप्रतिनिधि समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि नीति आयोग के तहत साप्ताहिक आकांक्षा हाट कार्यक्रम का आयोजन आप सभी के सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित किया गया है। आप सभी हेल्थ वर्कर्स/फ्रंट लाइन वर्कस के दूरगामी सोच का ही परिणाम है। सभी के परस्पर सहयोग और बेहतर समन्वय से गिरिडीह जिला को यह मुकाम हासिल हुआ है, हमने नीति आयोग के 04 इंडिकेटर्स (शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आधारभूत संरचना) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उपायुक्त ने सभी हेल्थ वर्कर्स/फ्रंट लाइन वर्कस को चैंपियन ऑफ चेंज कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितने अधिकारी, कर्मी है, वे सब बधाई के पात्र है। गिरिडीह जिला ने नीति आयोग के तहत बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर ज्यादा फोकस किया है। कार्यक्रम में उपायुक्त ने शिक्षा प्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।

हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को शिक्षा से जोड़े, ताकि वे लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। आगे उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य हमारे सिस्टम का अभिन्न अंग है। सशक्त समाज के निर्माण में दोनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत विद्यालयों के आधारभूत संरचनाओं पर काम किया जा रहा है। आगे उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जाय। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि सही लाभुक तक योजनाओं का उचित लाभ मिलें, यही हमारी प्रयास और प्राथमिकता है। जिला प्रशासन हरेक वंचित लाभुकों के पीएम आवास योजना, अम्बेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह चलेगा, जो दिनांक 4 अगस्त तक नगर भवन , गिरिडीह में आयोजित किया जायेगा। उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि आकांक्षा हाट कार्यक्रम में भाग लें, सरकारी योजनाओं को अपने स्तर से देखे और लाभ लें। इसके पश्चात उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। फीडबैक वॉल पर अपना फीडबैक दिया तथा हुनर की छाप में भाग लिया तथा लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने कहा कि विगत वर्ष चलाए गऐ सम्पूर्णता अभियान की उपलब्धियों के निमित्त “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में शामिल सभी अधिकारी और कर्मी बधाई के पात्र हैं। गिरिडीह जिला ने नीति आयोग के तहत 04 मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सैचुरेशन मोड में सभी मानकों पर कार्य किया गया। जिससे हमने ये उपलब्धि हासिल की, जिसे आज हम सेलिब्रेट कर रहे हैं। आगे उप विकास आयुक्त ने कहा कि उपायुक्त महोदय का मार्गदर्शन और सभी का सहयोग से यह संभव हो पाया है। आगे हमें और अच्छा कार्य करना है और नीति आयोग के सभी मानकों में अपना बेहतर देना है, जिससे गिरिडीह जिले का नाम पूरे भारत में गौरव से लिया जाय।

इसके अलावा नीति आयोग के 04 मानकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हेल्थ वर्कर्स/फ्रंट लाइन वर्कस को सम्मानित किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन समेत 05 हेल्थ वर्कर्स, समाज कल्याण विभाग से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत 05 फ्रंट लाइन वर्कस, शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधीक्षक समेत 05 शिक्षा सहायक, कृषि विभाग से प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत 05 कृषि मित्र को सॉइल हेल्थ कार्ड हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका में मुन्ना कुशवाहा, प्राचार्य, सर जे सी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज, ने किया। मौके पर जनप्रतिनिधिगण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत योजना विभाग की टीम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button