Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो में विष्णु बजरंगी बने झारखंड के स्टेट मीडिया ऑफिसर

चलकुशा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए विष्णु कुमार बरनवाल (विष्णु बजरंगी) को पदोन्नति प्रदान कर झारखंड का स्टेट मीडिया ऑफिसर नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो में विष्णु बजरंगी बने झारखंड के स्टेट मीडिया ऑफिसर

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के निर्देश पर उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए मिली राज्यस्तरीय जिम्मेदारी

हजारीबाग/चलकुशा : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए विष्णु कुमार बरनवाल (विष्णु बजरंगी) को पदोन्नति प्रदान कर झारखंड का स्टेट मीडिया ऑफिसर नियुक्त किया है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के निर्देश पर तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण एवं संगठन के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्थान द्वारा 29 जून 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इससे पूर्व विष्णु बजरंगी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो में हजारीबाग जिला मीडिया ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों, मीडिया समन्वय, जनसंपर्क एवं मानवाधिकार जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विष्णु बजरंगी मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चौबे गांव के निवासी हैं। उनका जन्म धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र स्थित मुराईडीह कॉलोनी में हुआ।

क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय RTI सलाहकार के रूप में है। वे पिछले करीब 9 वर्षों से सूचना का अधिकार (RTI), जन शिकायतों, मानवाधिकार संरक्षण, प्रशासनिक मामलों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में जन शिकायतों के समाधान, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लोगों का मार्गदर्शन तथा मानवाधिकार से जुड़े मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान मिली है।

नियुक्ति के बाद विष्णु बजरंगी ने संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में मानवाधिकार संरक्षण, जनजागरूकता, संगठन के विस्तार तथा मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संस्थान के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button