Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

आईलेक्स के विद्यार्थियों ने मनाया पाई दिवस और गणित की दोस्ती हर समस्या का हल है : आईलेक्स

आईलेक्स के विद्यार्थियों ने मनाया पाई दिवस और गणित की दोस्ती हर समस्या का हल है : आईलेक्स

आईलेक्स के विद्यार्थियों ने मनाया पाई दिवस और गणित की दोस्ती हर समस्या का हल है : आईलेक्स

बरही संवाददाता : शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही :- बरही प्रखंड अंतर्गत पंच माधव में शनिवार 22 जुलाई आईलेक्स पब्लिक स्कूल में पाई दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया। जुलाई 22 तारीख पाई के मान को इंगित करती है। गणित का स्कूल – जीवन में विशेष महत्व है। वैसे तो गणित से हम पूरी जिंदगी घिरे हुए हैं। भौतिकी में भी पाई को विशेष स्थान प्राप्त है। पाई अनुमानकता दिवस २२ जुलाई ( दिन / महीना दिनांक स्वरूप में 22/7) मनाया जाता है, क्योंकि अंश 22/7, π का एक सामान्य सन्निकटन है , जो आर्किमिडीज से दो दशमलव स्थानों और तिथियों के लिए सटीक है। सबसे पहले ज्ञात आधिकारिक या बड़े पैमाने पर पीई दिवस का उत्सव लैरी शॉ द्वारा १९८८ में सैन फ्रांसिस्को एक्सकोरेटोरियम में आयोजित किया गया था, जहां शॉ एक भौतिक विज्ञानी के रूप में काम करते थे, इस दिन उन्होंने साथ कर्मचारियों तथ जनसामान्य के साथ मार्च करते हुए और ‘फ्रूट पाई’ खाते हुए मनाया। आईलेक्स में भी शनिवार 22 जुलाई को पाई दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल के लगभग सभी विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया। बच्चों को गणित से सम्बंधित कई क्रियाकलाप कराये गए। जिसमें ख़ुशी कुमारी, कुमारी पायल, सत्यम कुमार, अनुष्का कुमारी, पवन कुमार, शिवम् कुमार, अनु रानी, इमरान अंसारी का प्रयास काफ़ी बेहतर था। अन्य के प्रयास भी काफ़ी सराहनीय रहे।

विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणित से दोस्ती छात्र – जीवन में विशेष महत्व रखती है। अगर छात्रों को अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो गणित का हाथ थाम के रखना होगा।

Related Articles

Back to top button