Mpl के खिलाफ बहुत जल्द उग्र आंदोलन करेगी महिला शक्ति..मुखिया अपर्णा देवी
झामुमो महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा देवी के नेतृत्व में मैथन पावर लिमिटेड के द्वारा प्रभावित क्षेत्र के लोगों के साथ की जा रही अनदेखी के खिलाफ पंचायत के सभी महिलाओं के द्वारा एकत्रित रूप से उग्र आंदोलन

Mpl के खिलाफ बहुत जल्द उग्र आंदोलन करेगी महिला शक्ति..मुखिया अपर्णा देवी
निरसा : प्रखंड अंतर्गत पलारपुर पंचायत के मुखिया सह झामुमो महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा देवी के नेतृत्व में मैथन पावर लिमिटेड के द्वारा प्रभावित क्षेत्र के लोगों के साथ की जा रही अनदेखी के खिलाफ पंचायत के सभी महिलाओं के द्वारा एकत्रित रूप से उग्र आंदोलन की रणनीति की तैयारी में पिछले एक महीने से पूरे पंचायत क्षेत्र के महिलाओं से मिलकर ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी आज पलारपुर गांव के महिलाओं के साथ बैठक हुई जहां पे मुखिया अपर्णा देवी ने महिलाओं को बताया कि अपने हक और अधिकार के लिए इस बार MPL के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी मौके पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने एक जुट होकर इस आंदोलन में मुखिया अपर्णा देवी का साथ देने का वादा किया!

मौके पर मुखिया अपर्णा देवी ने कहा कि आसपास के ग्रामीणों ने अपने जमीन देकर इतनी बड़ी प्लांट MPL निरसा में लगाया बदले में आज लोगों को क्या मिल रहा है धूल,मिट्टी ,प्रदूषित पेयजल और हजार किस्म का बीमारी….
वहीं दूसरी तरफ हमारे पूर्वजों की जमीन पर बैठे MPL में कार्यरत तानाशाही ऑफिसर स्थानीय लोगों के ऊपर बरतानिया हुकूमत चलाने में लगे है!
लेकिन अब अति हो गया अब MPL का सामना महिला शक्ति के उग्र आंदोलन के साथ होगा अगर MPL हमारे मांगो को लिखित रूप से मान लेता है तो ठीक है अन्यथा पूरे पंचायत के लगभग हजारों की संख्या में महिलाओं के द्वारा MPL के मुख्यद्वार के समीप अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा!
वहीं इस संबंध में मुखिया अपर्णा देवी के द्वारा झारखंड सरकार के
नगर विकास एवं आवास विभाग,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री माननीय श्री सुदिव्य कुमार से गिरिडीह आवास में मुलाकात कर लिखित आवेदन दिया गया
वही मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस जनआंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया | मौके पर झा..मु.मो. नेता तपन तिवारी, लोलिन बास्की शामिल थे |




