अन्विता प्रियम मास्टर ऑफ एजुकेशन की परीक्षा में सर्वप्रथम होने पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित।
बरही प्रखंड के बरसोत गांव की बेटी अन्विता प्रियम ने गांव के साथ साथ पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

अन्विता प्रियम मास्टर ऑफ एजुकेशन की परीक्षा में सर्वप्रथम होने पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित।
बरही : बरही प्रखंड के बरसोत गांव की बेटी अन्विता प्रियम ने गांव के साथ साथ पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अन्विता प्रियम ने 30 अक्तुबर (शुक्रवार) 2026 को मास्टर ऑफ एजुकेशन की परीक्षा में विनोबा भावे विश्विद्यालय में सर्व प्रथम होने पर झारखंड के महामहिम संतोष कुमार गंगवार एवं विनोबा भावे विश्विद्यालय के कुलपति प्रो० चन्द्र भूषण शर्मा के द्वारा विनोबा भावे विश्विद्यालय हजारीबाग के ११वे दीक्षांत समारोह विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

अन्विता प्रियम को गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट मिलने से परिवार के साथ साथ गांव में भी खुशियां मना रहे हैं। बताते चलें कि अंविता बरसोत निवासी अश्वनी कुमार, माता चंचला मिश्रा की बड़ी पुत्री है। अश्वनी कुमार हजारीबाग के डीएवी में अंग्रेजी के शिक्षक हैं।
वर्तमान में हजारीबाग के शिवपुरी में रहते हैं। बता दें कि 2023 में डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर लोकसभा में भाषण दे चुकी हैं। अन्विता प्रियम नेहरू युवा केंद्र संगठन से राज्य स्तरीय चतुर्थ विजेता भी रह चुकीं हैं। इस अवसर पर अन्विता के साथ साथ माता पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।




