अनुबंध कर्मियों को जल्द से जल्द स्थायी करे सरकार : राज कुमार राज
अनुबंध कर्मियों को जल्द से जल्द स्थायी करे सरकार : राज कुमार राज

अनुबंध कर्मियों को जल्द से जल्द स्थायी करे सरकार : राज कुमार राज
गिरिडीह: मनोज कुमार

गिरीडीह: झारखंड के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष् राजकुमार राज ने रविवार को कहा कि अनुबंध कर्मियों को स्थाई ना करना उनके साथ बेईमानी है। उन्होंने कहा कि एक और जहां झारखंड सरकार नवयुवकों के नियुक्ति देने के प्रयास कर रही है , वहीं अनुबंध कर्मियों को नजर अंदाज कर रही है सैकड़ो की संख्या में ऐसे अनुबंध कर्मी है जो वर्षो से सेवा दे रहे । सरकार ने प्रशिक्षित कर्मियों को नजरअंदाज कर नए लोगों के बहाली करना एक तरह से न सिर्फ कर्मियों के साथ नाइसंफी है बल्कि राजकोष का भी नुकसान है । क्योंकि नई नियुक्ति वाले का फिर से प्रशिक्षण देना होग जबिक अनुबंध कर्मी पहले से प्रशिक्षित है। इसलिए सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जिस तरह ऊर्जा मित्रों को अस्थाई से स्थाई करने की घोषणा कि गई है उसी तरह स्वास्थ कर्मियों, समाज कल्याण कर्मियों एवं अन्य विभागों के अनुंबध कर्मियों को जल्द से जल्द स्थायी करने की मांग की है



