Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

अखिल भारतीय किसान महासभा ने धरना के माध्यम से सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की

अखिल भारतीय किसान महासभा ने धरना के माध्यम से सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की

अखिल भारतीय किसान महासभा ने धरना के माध्यम से सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की

गिरिडीह: अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले गुरुवार को पूरे जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर एक दिवसीय धरना दिया गया। झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह माले नेता राजेश यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहां की झारखंड में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में गिरिडीह जिला में पूरी तरह से सुखा पड़ गया है। समय पर वर्षा नहीं होने के कारण किसान धान की फसल बो नहीं पा रहे हैं। धान का बिछड़ा तेज धूप ले कारण सुख जा रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकार सुखाड़ क्षेत्र घोषित करें। उन्होंने कहा कि सुखाड़ के कारण ना सिर्फ किसान बल्कि ग्रामीण मजदूर भी पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। उनका रोजगार मारा गया है। सरकारी मनरेगा की योजनाएं नहीं चलने से ग्रामीण मजदूर चौतरफा बेरोजगारी के शिकार हैं। सरकार तत्काल मनरेगा की योजनाओं को चालू करे और न्यूनतम मजदूरी कम-से-कम 600 रुपए निर्धारित करे। माले नेता ने किसानों सहित गरीबों का बिजली बिल, ग्रामीण महिलाओं द्वारा लिया गया ग्रुप लोन पूरी तरह से माफ करने की मांग से की है। नौशाद अहमद चांद ने कहा की मानसून की बेरुखी से किसान परेशान है।

धन रोपनी का समय बीता जा रहा है। यहां के किसान का मुख्य फसल धान की खेती होने है। जिससे उनकी आजीविका चलती रहती है। इस परिस्थिति को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द जिले को सुखाड़ घोषित करें। मौके पर प्रीति भास्कर, पप्पू खान, संजय यादव, मनोज कुमार यादव, एकलब्य उजाला, संजय चौधरी, लोगन सोरेन, संजय मुर्मू, अखिलेश राज, शिबलाल टुडू, सोनू रवानी, बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button