हल्दी पोखर पश्चिम पंचायत कम्युनिटी हाॅल में संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर l
पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत कम्युनिटी हॉल में रविवार को संजीव सरदार फैन्स क्लब के तत्वावधान में क्योरबे अस्पताल, हाता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

हल्दी पोखर पश्चिम पंचायत कम्युनिटी हाॅल में संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर l
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत कम्युनिटी हॉल में रविवार को संजीव सरदार फैन्स क्लब के तत्वावधान में क्योरबे अस्पताल, हाता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। शिविर में अस्पताल के कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। कुल 205 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया।

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के युवाओं द्वारा क्योरबे अस्पताल के सहयोग से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। विधायक ने क्योरबे अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में सुदूरवर्ती गांवों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की। विधायक ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज एवं दवा उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है।
उन्होंने शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं आयोजकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, मुखिया कार्तिक मुर्मू, वार्ड सदस्य आफताब हुसैन, मो. बाला, देव पालित, मो. जमाल समेत सैयद समीउल्लाह, रिज्जु, लड्डन, समीर, दिलघोष, दशमत, पुतुल प्रधान, बबलू प्रधान, क्योरबे अस्पताल के डॉ. अमित कुमार, अभिजीत कुमार गोंड, शशि कात्यायनी, आभा, रनोज सरकार आदि उपस्थित रहे ।



