Breaking Newsताजा खबरदुनियादेश
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 12वां दिन
ऑपरेशन गंगा का आखिरी चरण शुरू

नई दिल्ली – रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 12वां दिन है. इसी बीच भारत एंबेसी ने हंगरी से बड़ा एलान करते हुए कहा कि आज से ऑपरेशन गंगा का आखिरी चरण शुरू हो चुका है. बता दें कि मिशन गंगा के तहत अब तक 11 विमानों से 2135 भारतीय छात्रों को वापस लाया गया. वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 15,900 छात्रों का एयरलिफ्ट किया जा चुका है.



