हमारी सरकार बेहतर दिशा देने का काम कर रही है जाने और क्या होगा ……
हमारी सरकार बेहतर दिशा देने का काम कर रही है जाने और क्या होगा ......

हमारी सरकार बेहतर दिशा देने का काम कर रही है जाने और क्या होगा ……
रांची: ब्यूरो रिपोर्ट

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य का मुखिया होने के नाते हम एक ओर राज्य को बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है. पूर्व की सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा राज्यवासियों को भुगतना पड़ा है. उन्हें इस वजह से लंबा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार अब सिस्टम को सुव्यवस्थित कर रही है, ताकि आपकी समस्याओं का समाधान निकल सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं उन्होंने यह भी कहा की ये सब मेरा मेनिफेस्टो में था और मैं इस लिए कहा था कि हमारी सरकार ही यह कदम उठा सकती ,बाकी में ये करने का बस नही है लेकिन मैं जो कहता हूं ओ कर के दिखाता हूं यही है हेमंत सोरेन की सरकार ।




