हमारी नीति व नियति में शिक्षक व शिक्षा प्रमुख , एम एल सी शर्मा ।
हमारी नीति व नियति में शिक्षक व शिक्षा प्रमुख , एम एल सी शर्मा ।

हमारी नीति व नियति में शिक्षक व शिक्षा प्रमुख , एम एल सी शर्मा ।
यूपी/ फतेहपुर : मतदाता सम्पर्क अभियान के तहत आज महर्षि विद्या मंदिर, सीपीएस, सरस्वती विद्या मंदिर सेंट जेवियर इंटर कॉलेज, एस इंटर कॉलेज, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामा अग्रहरी, सागर कन्वेंट, सुंदर मती युवराज सिंह डिग्री कॉलेज, निवेदिता सिंह महाविद्यालय, मे बाबूलाल तिवारी जी के समर्थन में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तथा शिक्षक विधायक माननीय श्री चंद्र जी शर्मा द्वारा व्यापक जनसंपर्क कर भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्री बाबूलाल तिवारी जी के पक्ष में मतदान करने की शिक्षकों से अपील की उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने 2005 में एनपीएस लागू की थी परंतु 12 साल तक 2005 से 2017 तक इन्होंने न ही कर्मचारी शिक्षकों का अंशदान काटा और ना ही अपना अंश सरकार मे जमा किया । जिसके कारण शिक्षक न तो नई स्कीम में रहे न ही पुरानी पेंशन स्कीम में , भाजपा सरकार बनने के बाद योगी जी द्वारा पिछला बकाये का भुगतान अनवरत् किया जा रहा है वहीं अपना हिस्सा भी जमा किया जा रहा है हमारी सरकार ने अब अपना अंशदान बढ़ाकर 14% कर दिया इसी तरह वित्तविहीन शिक्षकों की नियमावली में भी हमने संशोधन किया पहले धारा एक के में मान्यता मिलती थी अब हमने धारा 7,,4,, में मान्यता की शुरूआत की है जिससे शिक्षक अंशकालिक न होकर पूर्णकालिक रहेगा और वित्त विहीन विद्यालयों की प्रशासन योजना भी हमने समाप्त कर दी अब केवल विद्यालय विद्यालय योजना के द्वारा संचालित होंगे हमने माध्यमिक क्षेत्र में 40000 शिक्षकों की भर्ती की और 5000 राजकीय शिक्षकों की भर्ती की पाँच सौ पच्चास से ज्यादा प्रधानाचार्य की नियुक्ति की और 126000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की और पूर्ण पारदर्शिता पूर्ण तरीके से भर्ती की गई जिससे योग्य अभ्यर्थी को ही अवसर मिले, सपा और बसपा कि 12 साल की सरकार ने

केवल 40 विद्यालय बनाए हमारी सरकार ने 5 साल में 252 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज बनाएं और 57 महाविद्यालय बनाये विश्वविद्यालय बनाएं हम शिक्षा क्षेत्र को लेकर विशेष गंभीर हैं शिक्षकों छात्रों और शिक्षा क्षेत्र में की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं हमारे प्रतिनिधि जीतने के बाद इसमें और भी अधिक

महत्वपूर्ण योगदान देंगे अतः सभी शिक्षकों से अपील है कि वह श्री बाबूलाल तिवारी जी के नाम के आगे एक बनाकर आने वाली 30 तारीख को प्रथम वरीयता का वोट देकर सफल बनाकर योगी जी और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें जमा किया सम्पर्क अभियान मे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के संयोजक कानपुर बुंदेल खंड प्रांत
ओम मिश्रा वरिष्ठ बीजेपी नेता उदय लोधी जिला महामंत्री कमलेश जी विधान सभा प्रभारी फतेहपुर, उमेश जी, बाबा जी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
विजय त्रिवेदी फतेहपुर



