Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेश

हजारीबाग-भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यसमिति की बैठक भवन निर्माण विभाग के अंचल कार्यालय में प्रदेश महाधिवेशन को लेकर संपन्न हुआ।

JHARKHAND/KUWAR YADAV (Bureau Chief)

हजारीबाग :भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यसमिति की बैठक भवन निर्माण विभाग के अंचल कार्यालय में प्रदेश महाधिवेशन को लेकर संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला संयुक्त मंत्री मनोरमा सिन्हा ने किया। बैठक में जिला मंत्री शंकर सिंह एवं प्रदेश मंत्री सुनील कुमार मुख्य रूप से भाग लिए। बैठक में जानकारी दिया गया कि आगामी 01 मई और 02 मई को हजारीबाग शहर में प्रदेश का अधिवेशन संपन्न किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर रूप रेखा तय किया गया। बैठक में बड़कागांव प्रखंड सचिव नवीन सिन्हा अध्यक्ष गैलेक्सी गौरव केरेडारी प्रखंड सचिव अजय तिवारी अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा कटकमदाग प्रखंड के सचिव लकी कांत अध्यक्ष विकास राणा सदर प्रखंड सचिव आनंद देव शर्मा अध्यक्ष देवांती देवी समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button