Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत पर थाना के सामने प्रदर्शन।

चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरबंधा में लंबे समय से चले आ रहे जमीन के मामले में बीते 23-24 जुन को हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें मारपीट की घटना में बंशी यादव 60 वर्ष लगभग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान रांची में 11 जुलाई को मौत हो गई

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत पर थाना के सामने प्रदर्शन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरबंधा में लंबे समय से चले आ रहे जमीन के मामले में बीते 23-24 जुन को हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें मारपीट की घटना में बंशी यादव 60 वर्ष लगभग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान रांची में 11 जुलाई को मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने विधायक अमीत कुमार यादव के साथ चलकुशा थाना के सामने शव के साथ प्रदर्शन किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, बरही महिला थाना प्रभारी राधा रानी, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी व विनोद कुमार यादव अपने दल-बल के साथ चलकुशा थाना में तैनात रहे. विधायक अमीत कुमार यादव ने चलकुशा थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले को लेकर पुर्व से जानकारी होने के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.

उक्त मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई हैं एवं दो अन्य एफआईआर प्रशासन की ओर से दर्ज की गई है तथा मामले को लेकर दोनों ओर से चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने विधायक अमीत कुमार एवं परिजनों से वार्ता कर पुरे मामले को लेकर जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म किया गया.

Related Articles

Back to top button