Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने चलकुशा प्रखंड का किया दौरा।

चलकुशा पानी टंकी मसकेडीह पंचायत के ग्राम बरियौन में आम बागवानी का निरीक्षण उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह व अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडु ने किया

हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने चलकुशा प्रखंड का किया दौरा।

चलकुशा से मुन्ना यादव की रिपोर्ट

हजारीबाग उपायुक्त ने चलकुशा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चलकुशा पानी टंकी मसकेडीह पंचायत के ग्राम बरियौन में आम बागवानी का निरीक्षण उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह व अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडु ने किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने चलकुशा प्रखंड से संबंधित समस्याओं से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को आवगत कराया. प्रखंड के लोगों को नियमित रूप से पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत की गई,

जिसपर उपायुक्त ने पांनी टंकी के कर्मचारी से अपने सभी रजिस्टर का फोटो कापी जमा करने को कहा, चलकुशा के वन भुमि पट्टा का मामला भी उठाया गया, जिप सदस्य सविता सिंह ने बिजली की समस्या एवं प्रखंड की लाइफ लाइन पलमा केशवारी पीडब्ल्यूडी पथ के बरियौन रेलवे पुल के पास बिना अंडरपास बनाए ही रेलवे फोर लाइन निर्माण कार्य के कारण आवागमन में उत्पन्न हुई समस्या से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को आवगत कराई जिसपर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडु को तुरंत जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिए.

अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडु ने बरियौन रेलवे पुल के पास एवं मसकेडीह रेलवे फाटक के पास जा कर निरीक्षण किए. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी मुखिया महिलाओं को दीदीबाडी योजनाओं को लेकर प्रेरित करे, दीदीबाडी योजना से महिलाएं घर के पास जमीन पर सब्जी खेती कर पोष्टिक आहार प्राप्त कर सकती और सब्जियों को बेचकर आर्थिक लाभ कमा सकती है.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सेवा वितरण में पारदर्शिता एवं तत्परता लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आम जनों से भी रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमृता सिंह, पीएचडी स्कूटी निखिल कुमार, खाद आपूर्ति पदाधिकारी गणेश प्रजापति बीपीओ राजेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी मुखिया किरण सिंह, सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, सीताराम पंडित, विक्रमादित्य सिंह, रामजीत रजक पसंस प्रतिनिधि उमेश साव भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक बर्नवाल,लखन साव, बसंत पाण्डेय, राधेश्याम यादव, संजय यादव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button