स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ता है परेशान, आवेदन देने पर हो सकता है समाधान
उपभोक्ता विभाग में आवेदन दें, जांच के बाद हो जाएगा समाधान: -जे ई अभिषेक आनंद

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ता है परेशान, आवेदन देने पर हो सकता है समाधान
जिन उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े रीडिंग के कारण बिजली बिल ज्यादा हो गया है वैसे उपभोक्ता विभाग में आवेदन दें, जांच के बाद हो जाएगा समाधान: -जे ई अभिषेक आनंद
संवाददाता बरही : शोएब अख्तर
हजारीबाग: बरही अनुमंडल अंतर्गत पिछले कई महीनो से पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल का समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का तो बिल पहले जैसा आ रहा है लेकिन अधिकतर ऐसे उपभोक्ता है जिनका शिकायत है की स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल हजारों रुपया बढ़कर आ गया है, जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को पुराने मीटर में 1500 से लेकर 2000 बिल आता था वैसे कई उपभोक्ताओं का बिल 50000रुपए से लेकर 70000 रुपए तक देखा गया है। वहीं एक उपभोक्ता चंदन कुमार साहू जो बरही तिलैया रोड निवासी उनका कहना है की मेरा पुराना मीटर में 200 यूनिट से नीचे ही यूनिट खपत होता था जिसमें सरकार की माफी योजना के तहत मुझे कोई बिजली का बिल नहीं देने पड़ते थे ।लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगा है उसके बाद अचानक मेरा बिल 49000रूपए तक आ गया। वहीं बरही कोनरा निवासी मंसूर आलम का कहना है कि मेरा बिल पहले 1500 से 2000 के बीच आता था मैं हमेशा बिजली बिल समय-समय पर जमा करता था लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद मेरा बिल 71000 रुपए आ गया जिससे मैं काफी अचंभित हो गया। इस तरह की कई और उपभोक्ताओं का समस्या है।इस संबंध में बरही विद्युत विभाग जे. ई.अभिषेक आनंद से बात करने पर उन्होंने कहा की ऐसी समस्या मानवीय भूल के कारण हुई है। वैसे लोग जिनका बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़ा हुआ आ रहा है वैसे उपभोक्ता विभाग में आकर आवेदन दें जांच के बाद उनकी समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। उन्होंने आगे या भी कहा अगर जांच में सही पाया गया तो ऐसे लोगों का जो बढ़ा हुआ बिल है वह माइनस होता चला जाएगा इस समस्या से किन्ही को घबराने की जरूरत नहीं है।




