Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्टेशन रोड, गिरिडीह में द रॉयल जिम का भव्य शुभारंभ

झारखंड – फिटनेस व वेलनेस की दुनिया में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। स्टेशन रोड, गिरिडीह में स्थित द रॉयल जिम का आज भव्य उद्घाटन

स्टेशन रोड, गिरिडीह में द रॉयल जिम का भव्य शुभारंभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, झारखंड – फिटनेस व वेलनेस की दुनिया में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। स्टेशन रोड, गिरिडीह में स्थित द रॉयल जिम का आज भव्य उद्घाटन जिम संचालक की माता जगजीत कौर और डिंपी खालसा ने फीता काटकर किया ।

स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा शहर में प्रीमियम फिटनेस सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित यह जिम अब आधिकारिक रूप से जनता के लिए खुल चुका है। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों, फिटनेस प्रेमियों और समाज के सम्मानित सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज की।

द रॉयल जिम में अत्याधुनिक आधुनिक मशीनें, प्रशिक्षित एवं प्रमाणित ट्रेनर्स, कार्डियो, क्रॉस-फिट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ज़ोन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहाँ पर्सनल ट्रेनिंग प्रोग्राम, वेट लॉस एवं मसल गेन गाइडेंस, डाइट काउंसलिंग तथा महिला सदस्यों के लिए विशेष सुरक्षित सेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थापक राजन सिंह ने कहा कि द रॉयल जिम सिर्फ एक जिम नहीं, बल्कि एक फिटनेस परिवार है। हमारा उद्देश्य है कि गिरिडीह के लोगों को विश्व-स्तरीय फिटनेस सुविधाएँ प्रदान कर उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से जिम के संचालक राजन सिंह अमनदीप सिंह भूपेंद्र सिंह मोगिया स्टील के डायरेक्टर डॉ गुलवंत सिंह मोगिया सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय साहिल एकघरा देवेंद्र सिंह गुड्डू सिंह सहित कई गण्यमान लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button