Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्कॉलर B.Ed कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

स्कॉलर B.Ed कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

स्कॉलर B.Ed कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, बनहती स्थित स्कॉलर b.Ed कॉलेज में बुधवार को धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला, महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं अन्य बीएड प्रशिक्षुओं ने आदिवासी महा नायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। तत्पश्चात प्रशिक्षु छात्र छात्राओ द्वारा झारखंड की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने अपने संबोधन में विश्व आदिवासी दिवस पर सभी को बधाई देते हुए आदिवासी समुदाय के संघर्षों समृद्धि एवं योगदान को याद दिलाई। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं समानता के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाई। उन्होंने बताया कि धरती पर जितने भी समुदाय के लोग हैं सब के साथ समरसता के साथ रहना हमारा दायित्व है। इसे केवल दिवस के रूप में हमें नहीं मानना चाहिए बल्कि इसे अपने जीवन में आत्मसात कर जीवन को परिवर्तित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। जिसका विषय भारत के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के आदिवासी महानायकों का योगदान था।

जिसमें निर्णायक की भूमिका डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर और सुधांशु शेखर जमेयार ने निभाया। इस प्रतियोगिता में पवन कुमार पंडित को प्रथम और पूजा वर्मा को द्वितीय पुरस्कार मिला। वही निबंध लेखन प्रतियोगिता में आनंद कुमार वर्मा को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सभी सहायक व्याख्याता शिक्षकेतर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button