Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मानवता की मिसाल बनी टीम पीएसएफ।

आदित्यपुर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव ( काल्पनिक नाम ) जो कि किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके किडनी ट्रांसप्लांट आर एन टैगोर अस्पताल कोलकाता में 17 सितंबर को होना तय है ) के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी, उनकी मदद के लिए टीम पीएसएफ ने आगे आकर रुपये 21001/- ( इक्कीस हजार एक रुपये ) की सहयोग राशि प्रदान की.

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मानवता की मिसाल बनी टीम पीएसएफ।

अभिजीत सेन।

सरायकेला- आदित्यपुर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव ( काल्पनिक नाम ) जो कि किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके किडनी ट्रांसप्लांट आर एन टैगोर अस्पताल कोलकाता में 17 सितंबर को होना तय है ) के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी, उनकी मदद के लिए टीम पीएसएफ ने आगे आकर रुपये 21001/- ( इक्कीस हजार एक रुपये ) की सहयोग राशि प्रदान की.

इस अवसर पर टीम पीएसएफ के निदेशक श्री अरिजीत सरकार ने कहा, हमारे लिए हर पर्व-त्योहार का असली अर्थ तभी है जब हम उसे मानव सेवा के लिए समर्पित करें. श्री गणेश चतुर्थी केवल पूजा का दिन नहीं, बल्कि विघ्नों को दूर करने का दिन है. प्रशांत जी ( काल्पनिक नाम ) के जीवन में आए इस बड़े विघ्न को दूर करने में हम एक छोटा सा सहयोग कर सके, यही हमारे लिए सच्ची गणेश पूजा है.

हमारी संस्था का हर एक सदस्य मानव सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है. नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं. इस नेक कार्य के दौरान टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, दुर्गा प्रसाद दास, संजय चौधरी, डाॅक्टर राजीव लोचन महतो, निखिल मंडल, रवि शंकर, निमीता प्रसाद, अनिरुद्ध सरकार, कृष्णा सिंह, दीपक कुमार मित्रा, पुलक कुमार सेनगुप्ता, मनोरंजन गौड़, अजित कुमार भगत, तन्मय राॅय, शुभेंदु मुखर्जी, रवि शंकर पात्रो, कुमारेस हाजरा. उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button