Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजन

स्कॉलर बी एड कॉलेज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस…..

स्कॉलर बी एड कॉलेज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस.....

स्कॉलर बी एड कॉलेज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस…..

गिरीडीह: स्कॉलर बी एड कॉलेज गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय में झंडोतोलन सरदार अमरजीत सिंह सलूजा ने किया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्कॉलर बी एड कॉलेज के निदेशक और अनेको गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने आजादी के परवानों को याद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। सभी प्रशिक्षुओं ने बहुत ही जोश और उत्साह के साथ स्वंतत्रता दिवस के अवसर को खास बनाया। मंच संचालन प्रशिक्षु छात्र रोहित कुमार पाण्डेय और स्वाति चौरसिया ने किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सफल बनाने में सभी व्याख्याताओं, कॉलेज कर्मी और सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button