सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, नूरूल राष्ट्रीय अध्यक्ष और धनंजय बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को पटना में समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रथम सत्र में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और बिहार प्रदेश समिति का गठन किया गया

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, नूरूल राष्ट्रीय अध्यक्ष और धनंजय बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने
पटना : 10 अगस्त सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को पटना में समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रथम सत्र में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और बिहार प्रदेश समिति का गठन किया गया। तेलंगाना के शेख नूरूल अमीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष और धनंजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि 9 अगस्त को रात 10 बजे तक नामांकन लिए गए, जिसके बाद 10 अगस्त की सुबह प्रथम सत्र में राष्ट्रीय और प्रदेश समिति की घोषणा हुई। नई समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

राष्ट्रीय समिति में नूरूल अमीन के साथ राजिंदर कौर दानी, सी.पी. जॉन, मीर शाहिद सलीम और सुलेखा आदम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। डॉ. संदीप पांडे को प्रधान महासचिव, जबकि हरिंदर मनसहिया, रामबाबू अग्रवाल, राचा सुभद्रा रेड्डी, वंदना पांडे और तारकेश्वर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्या नायक, सैयद तहसीन अहमद, निया टपो, एन. गोपाल कृष्णन, विजेंद्र प्रसाद यादव और बलराज सिंह नंगल को सचिव, प्रियरंजन को कोषाध्यक्ष, निंगप्पा देवारवर को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष और मनोज सारंग को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

बिहार प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा के साथ कुंदन किशोर, संगीता कुमारी और दुखी लाल यादव उपाध्यक्ष बने। अजय सहनी, नशूर अजमल और श्रद्धा सुमन महासचिव, जबकि बिंदु कुमारी और अभिषेक आनंद सचिव चुने गए। जयप्रकाश कोषाध्यक्ष, शशिकांत प्रवक्ता, आलोक कुमार मीडिया प्रभारी, नितीन शर्मा मीडिया सलाहकार और बबीता कुमारी तथा शोभा कुमारी कार्यकारिणी सदस्य बनीं।
विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों में सोशलिस्ट युवजन सभा की अध्यक्ष रूमान मेकी, सोशलिस्ट किसान सभा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, सोशलिस्ट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सचेंद्र प्रताप यादव, सोशलिस्ट महिला सभा की अध्यक्ष मीनाक्षी मार्टिन सिंह, सोशलिस्ट शैक्षणिक सभा के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव और हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के समन्वयक फैसल खान शामिल हैं।

राष्ट्रीय परिषद में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, कर्नाटक, नागालैंड, गोवा, पंजाब और केरल सहित विभिन्न राज्यों से सदस्यों को शामिल किया गया।
सम्मेलन के अंतिम सत्र में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की कि पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी




