Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

सुविधाओं के बीच मदनपुर पंचायत के सिरपुरिया गांव मे मुखिया काजल पांडेय ने फीता काटकर उपस्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन,

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को निरसा प्रखंड अंतर्गत मदनपुर पंचायत के सिरपुरिया गांव में उपस्वास्थ केंद्र का उद्घाटन मदनपुर पंचायत के मुखिया काजल पांडे ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया ।

सुविधाओं के बीच मदनपुर पंचायत के सिरपुरिया गांव मे मुखिया काजल पांडेय ने फीता काटकर उपस्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन,

निरसा संवादाता मलय गोप

निरसा : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को निरसा प्रखंड अंतर्गत मदनपुर पंचायत के सिरपुरिया गांव में उपस्वास्थ केंद्र का उद्घाटन मदनपुर पंचायत के मुखिया काजल पांडे ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया ।

उद्घाटन में मुख्य रूप से डॉक्टर तरुण कुमार गोराई, बीपीएम अशोक आनंद ,बीडीएम मनभूल बाउरी , सीएचओ खुश्मारयन टोप्पो, एएनएम टुलु दत्त ,सहिया मालती देवी ,प्रवीण खातून शबनम खातून ,अनीता बाउरी शिवानी मिश्रा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

केंद्र के उद्घाटन के पश्चात मुखिया काजल पांड्य ने कहा कि केंद्र का काम बहुत ही घटिया स्तर का हुआ है । केंद्र के चारों ओर चाहर दिवारी का निर्माण, बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव के बीच स्वास्थ्य विभाग ने फरमान जारी कर केंद्र का उद्घाटन करवा दिया जो नही होना चाहिए था ।

सुरक्षा के दृष्टिकोन से केंद्र के चहारदीवारी, के साथ बिजली व पानी का होना अति आवश्यक है जो नही हुआ है । उन्होंने कहा कि असुविधाओं के बीच केंद्र को चालू करवाने की शिकायत बहुत जल्द उपायुक्त को समस्या से अवगत कराएंगे

Related Articles

Back to top button