Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह, पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा का स्वागत भाजपा नेताओं द्वारा गर्म जोशी से किया गया। बताया गया कि 7 और 8 अगस्त को गिरिडीह जिले के सभी 34 मंडलों में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वहीं 10 अगस्त को गिरिडीह जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बताया गया की तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारत को मिली आजादी के बारे में जानकारी दी जाएगी और अंग्रेजों से लड़ाई में जान गवाने वाले वीर सपूतों को नमन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी दिया गया। बताया गया कि जिलेभर में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर में तिरंगा को लगाया जाएगा।

इस बाबत जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहां की संगठन के दृष्टिकोण से सभी 34 मंडलों में कार्यशाला का आयोजन होगा इसको लेकर सभी मंडल अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम भव्य ओर ऐतिहासिक होगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी सामाजिक प्रतिष्ठान व्यावसायिक प्रतिष्ठान से संपर्क कर भव्य तिरंगा यात्रा गिरिडीह में निकालने और मंडलों में निकालने को लेकर आवश्यक कहा गया है।

मौके पर मुख्य रूप से विनय सिंह प्रदीप साहू कामेश्वर पासवान श्याम प्रसाद नवीन सिन्हा उदय सिंह मनोज यादव देवनाथ राणा रंजीत राय संगीता सेठ मुकेश जलान उषा कुमारी पिंकी कुमारी अमर सिन्हा राजेश जायसवाल मनोज शंघाई रंजन सिन्हा सुनील साव अमित साव राजेश गुप्ता नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा प्रदीप राय अरविंद बर्नवाल गंगाधर वर्मा सौरभ सागर मिश्रा संजय हाजरा राजेंद्र राय दीपक भारती पवन साव सुनीता विश्वकर्मा सुरेश मंडल विवेक गुप्ता मिथुन चंद्रवंशी सदानंद साहू प्रदीप सिंह दिनेश महतो अजीत राणा अजीत राम अशोक केसरी कृष्ण जी अशोक राय खिरोधर दास आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button