ईद के आगाज के साथ मानगो निवासी शगुफा इम्तियाज ने भाई अरहान को संग , केंसर अस्पताल के रेस्ट हाउस में मरीजों एवं उनके परिजनों को कराया स्वादिष्ट भोजन, पेश हुआ मानवता का मिसाल।
शुक्रवार 20 मार्च 2026 को एक अनोखा मिसाल पेश किया मानगो निवासी शगुफा इम्तियाज ने. अपने दादा-दादी, नाना-नानी की याद में, जुम्मे के साथ साथ रमजान महीने के अंतिम दिन, महापर्व ईद के आगाज के साथ, अपने अपनों के बीच खुशियां बांटने

ईद के आगाज के साथ मानगो निवासी शगुफा इम्तियाज ने भाई अरहान को संग , केंसर अस्पताल के रेस्ट हाउस में मरीजों एवं उनके परिजनों को कराया स्वादिष्ट भोजन, पेश हुआ मानवता का मिसाल।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—-
शुक्रवार 20 मार्च 2026 को एक अनोखा मिसाल पेश किया मानगो निवासी शगुफा इम्तियाज ने. अपने दादा-दादी, नाना-नानी की याद में, जुम्मे के साथ साथ रमजान महीने के अंतिम दिन, महापर्व ईद के आगाज के साथ, अपने अपनों के बीच खुशियां बांटने, जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच केंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में वहां रह रहे

मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच पहुंच कराया स्वादिष्ट भोजन. और ऐसे ही मानव सेवा के जरिए खुशियाली का महापर्व ईद उल फितर को बनाया यादगार। खुशियाली का महापर्व ईद पर पेश हुआ मानवता का मिसाल।
इस कार्यक्रम के दौरान एक सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं भीवीडीए ने अपनी सहभागिता निभाया। इस दौरान शगुफा इम्तियाज, अरहान, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, अवधेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।




