Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सिहोडीह आम बागान में मां दुर्गा के भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद!

गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यास की ओर से शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

सिहोडीह आम बागान में मां दुर्गा के भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद!

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यास की ओर से शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

दुर्गा पूजा के सफल आयोजन और मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद आयोजित इस भंडारे में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाया।

भंडारे के आयोजन में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यास के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अशोक राम, सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, उपसचिव विजय सिंह , दशरथ प्रसाद, सोनू राम, गणेश पांडे, चुन्नू शर्मा समेत समिति के 151 सदस्यों की अहम भूमिका रही। पूजा से लेकर विसर्जन और भंडारे तक समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

समिति की ओर से आयोजित इस भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया। मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button