सावन में कांवड़ियों की सेवा को समर्पित श्री संग्राम निशुल्क सेवा शिविर, पांचवें वर्ष भी शुरू
गिरिडीह/सावन माह में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जलार्पण के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से श्री संग्राम निशुल्क सेवा शिविर, बेंगाबाद (गिरिडीह, झारखंड) की ओर से इस वर्ष भी पंचम वर्ष निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।

सावन में कांवड़ियों की सेवा को समर्पित श्री संग्राम निशुल्क सेवा शिविर, पांचवें वर्ष भी शुरू
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सावन माह में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जलार्पण के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से श्री संग्राम निशुल्क सेवा शिविर, बेंगाबाद (गिरिडीह, झारखंड) की ओर से इस वर्ष भी पंचम वर्ष निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर यादव रेड्डी पटनिया धर्मशाला, पोल नंबर C-317 के समीप संचालित किया जा रहा है।

शिविर में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालु कांवड़ियों के लिए निशुल्क सेवा एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। समिति ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के दौरान इस सेवा शिविर में अवश्य पहुंचें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

समिति के अध्यक्ष विवेकानंद, सचिव अनिल यादव तथा कोषाध्यक्ष धनराज प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कांवड़ियों की सेवा ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समिति ने अधिक से अधिक शिवभक्तों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।



