Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन को लेकर गिरिडीह में तैयारी बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आगामी 24 जनवरी को गिरिडीह आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन को लेकर गिरिडीह में तैयारी बैठक आयोजित

गिरिडीह। मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आगामी 24 जनवरी को गिरिडीह आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में न्यू बरगंडा स्थित संस्कृति अपार्टमेंट में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं जमुआ विधायक मंजू कुमारी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, दिलीप वर्मा, चुन्नू कांत, संदीप डेंगाईच, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, प्रदीप साहू, मुकेश जलान, मिथुन चंद्रवंशी, संगीता सेठ, शालिनी बैसाखियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के स्वागत एवं उनके कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जनहित एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर सम्मेलन आयोजित करने तथा जनता के बीच जागरूकता फैलाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।नेताओं ने कहा कि आदित्य साहू के आगमन से गिरिडीह सहित पूरे क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।

Related Articles

Back to top button