Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सामाजिक एवं नेकदिल इंसान छेदी यादव का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बाराडीह निवासी एवं वार्ड सदस्य संजय यादव के पिता छेदी यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया।

सामाजिक एवं नेकदिल इंसान छेदी यादव का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण।

संवाददाता – मुन्ना यादव

चलकुशा : प्रखंड अंतर्गत ग्राम बाराडीह निवासी एवं वार्ड सदस्य संजय यादव के पिता छेदी यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय छेदी यादव एक सामाजिक, सरल स्वभाव और नेकदिल इंसान थे। समाज के प्रति उनका व्यवहार और लोगों के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा।

शुक्रवार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि लखन साव, भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव, डीलर संघ अध्यक्ष केदार यादव, वार्ड सदस्य सिकंदर यादव, जानकी अंसारी, कामेश्वर यादव, विनोद यादव, रामचंद्र यादव, निर्मल यादव, उपेंद्र यादव, किशोर यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

Related Articles

Back to top button