सांसद के प्रयास से रामगढ़ के दुलमी ब्लॉक मुख्यालय में पोषण कीट वितरण- सह- स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य भविष्य के साथ कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण हमारा लक्ष्य: मनीष जायसवाल

सांसद के प्रयास से रामगढ़ के दुलमी ब्लॉक मुख्यालय में पोषण कीट वितरण- सह- स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
क्षेत्र की 450 गर्भवती और धात्री माताओं को मिला पोषाहार कीट
स्वास्थ्य भविष्य के साथ कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण हमारा लक्ष्य: मनीष जायसवाल
हज़ारीबाग: लोकसभा के सांसद मनीष जयसवाल के नेतृत्व में रामगढ़ जिला अंतर्गत दुलमी प्रखंड-सह- अंचल कार्यालय परिसर में गेल (इंडिया) लिमिटेड के वित्त प्रदत्त- 2025 के सी०एस०आर० योजना अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दुलमी प्रखंड में “पोषण किट वितरण-स्वास्थ मेला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रामगढ़ जिले की सिविल सर्जन डॉ.महालक्ष्मी प्रसाद, दुलमी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा, दुलमी अंचल के अंचल अधिकारी किशोरी यादव, भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, गेल के वरिष्ठ अधिकारी ( मानव संसाधन) अदनान जुबैर, रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री छोटन सिंह उर्फ़ रंजन फौजी, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सह-सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार राम, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, भाजपा नेता इंद्रदेव साव, प्रदीप जायसवाल, दुलमी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि विक्की कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने तुलसी के पौधे पर जल अर्पण कर और पोषण कीट का विमोचन कर किया। तत्पश्चात सांकेतिक रूप से सांसद मनीष जायसवाल ने पांच गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण कीट वितरण कर इसके वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद विभिन्न अतिथियों द्वारा सभी 450 चयनित लाभार्थियों को पोषण कीट उपलब्ध कराया गया। उक्त पोषण कीट बॉक्स में मोरिंगा पाउडर 500 ग्राम, अलसी के बीच 1 किलो, चिया बीज 1 किलो, कद्दू के बीज 250 ग्राम, शुद्ध शहद 1 किलो, त्रिफला जूस 1 लीटर, सोया बड़ी 2 किलो, बाजरा 1 किलो, ज्वार 1 किलो, न्यूट्रीमिक्स पाउडर 1 किलो, अरबी खजूर 1 किलो, किचन गार्डेन बीज 1 बॉक्स सम्मिलित हैं ।

इससे पहले सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का स्थानीय माता- बहनों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्थानीय संस्कृति के अनुरूप लोटा पानी विधि से पुष्प-वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मंच पर स्थानीय भाजपा समिति द्वारा अंग-वस्त्र भेंट कर और स्थानीय सहिया बहनों द्वारा स्वागत गीत गाकर अभिनंदन और सम्मान किया गया। तत्पश्चात एलईडी के माध्यम से एक विशेष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिखाया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्थानीय दुलमी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से सांसद मनीष जायसवाल को दुलमी प्रखंड के प्रख्यात धार्मिक स्थल डेलीपईला की छवि स्मृति स्वरूप भेंट किया गया ।
यहां मेडीक्योर हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबन्धित उचित सलाह दी एवं यहां बंटने वाले पोषाहार कीट का विस्तृत जानकारी दी। एक स्थानीय योग शिक्षिका ने योगाभ्यास का संदेश भी मंच से दिया ।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित गर्भवती महिला और धात्री माताओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जो माताएँ बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उनका आने वाला भविष्य सुरक्षित और तंदुरुस्त हो। इसके लिए गर्भवती माताओं के साथ हम धात्री माताओं के शारीरिक असंतुलन को दूर करने और उन्हें उचित पोषण प्रदान करने हेतु पोषण किट उपलब्ध कराने के प्रयास में तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पोषण कीट वितरण अभियान की शुरुआत रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड से हुई थी, जहाँ कुल 2400 पोषण किट वितरित किए गए। हाल ही में मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड के चरही में 450 महिलाओं के बीच पोषण किट बांटे गए हैं और अब रामगढ़ जिले के पिछड़े ब्लॉक दुलमी में भी 450 पोषण किट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमूमन यह देखा जाता है भारत सरकार की कई कंपनियाँ सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत योगदान करती हैं, लेकिन दुलमी जैसे पिछड़े क्षेत्रों में ऐसी कोई गतिविधि पूर्व में संभवतः संचालित नहीं हुई होंगी। हमारा मानना है कि दुलमी में पहले सीएसआर फंड का सही उपयोग नहीं हुआ होगा। हम विभिन्न कंपनियों के सीएसआर फंड का सदुपयोग क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कराने को लेकर कृतसंकल्पित हैं। सीएसआर मद से क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आंगनवाड़ी का उन्नयन और सोलर लाइट जैसे अन्य जरूरत के कार्य व्यापक स्तर पर किए जाएंगे ताकि समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकें। सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि पोषण कीट में जो सामग्री दी जा रही उसका प्रयोग प्रतिदिन नहीं किया जाता है। यह पोषण किट विशेष रूप से डिज़ाइन की गई है ताकि इसके सेवन से माताओं को आवश्यक पोषण तत्व मिलें, जिससे उनका और उनके आने वाले बच्चे का स्वास्थ्य सुरक्षित और तंदुरुस्त हो सकें।

दुलमी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा ने कहा कि दुलमी प्रखंड में महिलाओं को पोषण किट वितरित करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल का आभार और विश्वास है कि दुलमी प्रखंड में ऐसे जनकल्याणकारी आयोजन भविष्य में भी होता रहें। उन्होंने कहा कि उचित पोषाहार उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाएं स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकेंग। रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि भारत एक विकासशील देश है और निरंतर प्रगति कर रहा है, लेकिन कुपोषण हमारे समाज की एक बड़ी विडंबना है। उन्होंने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और उनका लक्ष्य है कि उचित पोषण से स्वस्थ बच्चों का जन्म हो। रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने सांसद मनीष जायसवाल की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि वे कुपोषण के खात्मे के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पतरातू और चुरचू के बाद अब दुलमी में भी पोषण किट वितरण कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को लगातार पोषण किट भेंट किए जा रहे हैं जो एक बेहद ही सराहनीय पहल है ।
मौके पर विशेषरूप से अतिथियों के अलावे मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता बबली सिंह, मच्छेंद्र कुमार, नवल मिश्र, रोहित केवट, बालेश्वर पांडेय, गुलाल साव, रंजीत नायक, कुंदन ठाकुर, संजय भगत, वाल्मीकि पाहन, राजन पटेल, अमरनाथ रविदास, निसार अंसारी प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, बलराम महतो, राजेंद्र प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।




