Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सरिया में जिला बनाने की मांग को लेकर उग्र हुआ जनसमर्थन, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन वर्षो से हो रही है जिला बनाने की मांग

सरिया अनुमंडल को जिला का दर्जा देने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

सरिया में जिला बनाने की मांग को लेकर उग्र हुआ जनसमर्थन, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन वर्षो से हो रही है जिला बनाने की मांग

गिरिडीह, मनोज कुमार।

सरिया अनुमंडल को जिला का दर्जा देने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। समिति के संयोजक त्रिभुवन मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सुबह से ही विभिन्न पंचायतों से लोग झंडा-बैनर के साथ सरिया बाजार में जुटने लगे। भारी भीड़ जुलूस के रूप में बाजार का भ्रमण करते हुए अनुमंडल मुख्यालय पहुंची, जहाँ सभी लोग धरना पर बैठ गए। लोगों ने सरिया को जल्द से जल्द जिला का दर्जा देने की मांग करते हुए नारेबाज़ी की।

धरना में शामिल लोगों ने कहा कि सरिया अनुमंडल की जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए इसे जिला बनाया जाना बेहद आवश्यक है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर शीघ्र पहल नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया।

 

Related Articles

Back to top button